पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण हुई मुठभेड़, 3 लाख का एक इनामी नक्सली ढेर

पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण हुई मुठभेड़, 3 लाख का एक इनामी ढेर बीजापुर। पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 लाख का एक इनामी माओवादी मारा गया। वहीं एक जवान भी घायल हो गया। जवानों ने नक्सलियों के हथियार बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है। जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ कैका और मौसला के बीच जंगलों में हुई। डीआरजी एवं सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही में 3 लाख का इनामी माओवादी (नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/ सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर) रितेश पुनेम मारा गया। यह भी पढ़े-  भ्रष्टाचार से करोड़ों की जमीन, मामूली क्लर्क कैसे बना करोड़पति, बेहिसाब संपत्ति देखकर अफसर हैरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बीजापुर ज़िले के नैमेड थाना क्षेत्र के जंगल में आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे डीआरजी और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में एक नक्सली मारा गया। वहीं एक डीआरजी जवान घायल हुआ है। यह भी पढ़े- यूपी में भाजपा की जीत, डॉ रमन सिंह सीएम योगी को दी बधाई, जानिए फोन पर क्या कहा डीआईजी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आज सुबह संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें एक इनामी नक्सली मारा गया। नक्सली के सिर पर 3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।  यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद "A Lot Of Ravindra Jadeja": Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral