विधानसभा में रेडी टू इट पर हंगामा, विपक्ष का बड़ा आरोप, कहा- महिला समूह से लेकर उद्योगपतियों को दे दिया सतअंजोर, रायपुर। विधानसभा में आज रेडी टू इट के मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रेडी टू इट का काम महिला समूहों से छीन कर उद्योगपतियों को देने पर गहरी नाराजगी जताई। इसके अलावा विधायक अजय चंद्राकर के रेडी टू इट पर प्रश्न पूछा। इसके बाद शिवरतन शर्मा ने पूरक प्रश्न किया। और इसके बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इसे छत्तीसगढ़ियां महिलाओं के साथ अन्याय बताया। विपक्ष के सवालों का महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने जवाब दिया। जिससे विपक्ष संतुष्ट नहीं हुए और नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में आ गए। इस पर वे सभी स्वयमेव निलंबित हो गए। विधानसभा अध्यक्ष ने निलंबित करने की घोषणा की। यह भी पढ़े- भ्रष्टाचार से करोड़ों की जमीन, मामूली क्लर्क कैसे बना करोड़पति, बेहिसाब संपत्ति देखकर अफसर हैरान इससे पहले धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ियां की बात करते हैं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के महिला स्वसहायता समूहों की उपेक्षा की जा रही है। कौशिक ने आरोप लगाया कि इसमें एक हजार करोड़ का घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराना चाहिए कि किस आधार पर 20 हजार महिलाओं के हाथ से रोजी रोटी छीनने का काम राज्य सरकार कर रही है। इसके बाद पूरा विपक्ष अपनी जगह पर खड़ा होकर नारे लगाने लगा...महिलाओं के साथ अत्याचार नहीं चलेगा। फिर वे सभी गर्भगृह में आ गए। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral