शराब पीने से मना करना बाप को पड़ा भारी, टंगिया से किया हमला, हालत गंभीर

शराब पीने से मना करना बाप को पड़ा भारी, टंगिया से किया हमला, हालत गंभीर सतअंजोर, कोरबा। नशे में धुत इंसान पागल होता है, वह किसी रिश्ते को नहीं पहचानता। चाहे बाप ही क्यों ना हो। एक ऐसा ही मामला कोरबा जिले से सामने आया है। एक शराबी बेटे ने अपने पिता पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी नशे की हालत में सोया हुआ है। लिंक क्लक कर पढ़े- 10वीं की छात्रा नकल करते पकड़ी गई, घर पहुंचकर लगा ली आग दरअसल, बालको के केसलपुर निवासी  साल राम सिंह (65) खेती किसानी का काम करता है। सुबह वह खेत जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच उसका बड़ा बेटा पवन शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया। उसे इस तरह देख राम सिंह ने शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो पवन ने टंगिया से पिता पर हमला कर दिया। पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण हुई मुठभेड़, 3 लाख का एक इनामी नक्सली ढेर हमले के बाद सिर से खून बहने लगी। राम सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। परिजनों ने देखा को उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। इसके बाद अस्पताल से वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। राम सिंह की हालत बेहद गंभीर है। उनके 4 बेटे और 4 बेटियां हैं। हमला करने वाला पवन सबसे बड़ा बेटा है। बताया जा रहा है कि वह नशे में बेसुध घर में पड़ा है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करेगी। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral