प्रभास की फिल्म 'Radhe Shyam' रिलीज, सिनेमा घरों में एडवांस बुकिंग

प्रभास की फिल्म 'Radhe Shyam' रिलीज, सिनेमा घरों में एडवांस बुकिंग डेस्क। दक्षिण के सुपर स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) 11 मार्च को रिलीज हो गई। लंबे समय से प्रभास के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोरोना की वजह से कई बार रिलीज की टालनी पड़ी। प्रभास ने बाहुबली के बाद फिल्म 'साहो' में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने से फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बात का अंदाजा राधे श्याम की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। इसके कई शोज हाउसफुल हो चुके हैं। अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने रिलीज होते ही बिग स्क्रीन्स पर धूम मचा दी है। फिल्म अकेले नार्थ से ही पांच से छह करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग दर्ज करेगी। राधे श्याम (Radhe Shyam) को टक्कर देने के लिए पहले ही बिग स्क्रीन्स पर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'द बैटमैन' जैसी फिल्में मौजूद हैं, जो पहले से ही अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। राधे श्याम के साथ ही आज विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' भी रिलीज हुई है। सलमान खान की टाइगर 3 इस दिन होगी रिलीज, ट्वीट कर दी जानकारी

साउथ में करेगी धांसू कमाई

राधे श्याम देश भर में कई भाषाओं में रिलीज की गई है। बात करें इसके तेलुगु रिलीज की तो प्रभास तेलुगू सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम हैं। इस बात का फायदा उनकी फिल्म को जरूर मिलेगा। राधे श्याम ने अभी तक दुनियाभर में 200 करोड़ से भी अधिक का बिजनेस कर लिया है।  प्रभास की लोकप्रियता ही है कि बिजनेस के मामले में राधे श्याम ने भी रिकॉर्ड बना डाला है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो पहले ही हफ्ते में फिल्म से होने वाली कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच सकती है। फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स 210 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। 'राधे श्याम' में लीड रोल में प्रभास, पूजा हेगड़े, भाग्यश्री और जगपती बाबू हैं। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral