CBSE सीबीएसई टर्म 2 टाइम टेबल जारी, 10वीं-12वीं की परीक्षा इस तारीख से, देखें सूची नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सकेण्डरी एजुकेशन (CBSE) ने टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए जारी किया गया है। जो छात्र टर्म 2 एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे फौरन सब्जेक्टवाइस डेटशीट चेक करें। 10वीं की परीक्षाएं 05 मई से 24 मई तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 19 मई तक होगी। परीक्षाएं कोविड-19 की जरूरी सावधानियों के साथ आयोजित की जाएंगी। एग्जाम का सिलेबस और पैटर्न पहले ही जारी किया जा चुका है।