झुग्गियों में लगी भयानक आग, जिंदा जलकर 7 गरीबों की दर्दनाक मौत

झुग्गियों में लगी भयानक आग, जिंदा जलकर 7 गरीबों की दर्दनाक मौत नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात झुग्गियों में आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद घटना की सूचना दमकर विभाग को दी गई। आननफानन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गोकुलपुरी गांव की झुग्गियों में देर रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 60 से अधिक झुग्गियां जल गई हैं। मौके पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। अभी कूलिंग का काम जारी है। हालांकि दिल्ली पुलिस के अनुसार 30 झुग्गियों में आग लगी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में आग लग गई थी, तत्काल सभी बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हम लगभग सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पा सके। 30 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की जान चली गई।

सांसद मनोज तिवारी ने जताया दुख

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने गोकलपुरी की घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि घटना दर्दनाक और हृदय को झकझोर देने वाली है। सांसद होने के नाते मैं हर पीड़ित के परिवार के साथ खड़ा हूं। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के दुख का भागीदार है। सांसद तिवारी ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि पूरी घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। मृतकों के परिजनों को तुरंत एक 1 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की जाए। घायलों के अच्छे इलाज की व्यवस्था की जाए और सभी पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। 

पीड़ित लोगों से मिलूंगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि सुबह सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा। https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1502486686906798082?t=zjtRpcpn-HLbfnPbbuwZFA&s=08 यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral