चुनाव में शर्त, पंचायत में भाजपा-सपा के जीत पर दांव, शख्स ने गंवाई जमीन!

चुनाव में शर्त, पंचायत में भाजपा-सपा के जीत पर दांव, शख्स ने गंवाई जमीन! लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव खत्म हो गया। लेकिन इस चुनाव में कई रंग देखने को मिले, जिसकी खासी चर्चा हुई। अब एक ऐसा मामला आया है, जो महाभारत की याद ताजा कर दी है। चौसर के खेल में पांडव कौरव से राज्य हार जाता है। ठीक इसी तरह उत्तर प्रदेश में मतगणना के बाद आने वाले चुनावी परिणामों को लेकर दो किसानों ने शर्त लगाई है। इसके तहत अगर भाजपा जीती तो एक किसान दूसरे किसान की चार बीघा जमीन सालभर को अपने पास रखेगा, जबकि इसके उलट अगर सपा की सरकार आई तो दूसरा किसान पहले वाले किसान की चार बीघा जमीन सालभर तक अपने पास रखेगा। दोनों का चुनाव शर्त लिखितनामा भी तैयार किया है। गांव के कई लोग गवाह भी बने हैं। अब यही लिखितनामा सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। बता दें कि भारतीय संविदा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, ऐसे लिखितनामे का कोई कानूनी महत्व नहीं हैं, क्योंकि बाजी का करार शून्य होता हैं (धारा 30). गांव की चौपाल में दोनों किसानों के बीच शर्त लगाई गई थी। मतदान के बाद लगी थी शर्त अनोखी शर्त लगाने वाले ये किसान जिला मुख्यालय से तकरीबन 24 किलोमीटर दूर विकास खंड म्याऊं क्षेत्र के गांव विरियाडांडा के रहने वाले हैं। इनमें एक किसान विजय सिंह हैं तो दूसरे शेर अली शाह हैं। विजय सिंह भाजपा समर्थक हैं तो शेर अली सपा में अपना रुझान रखते हैं. पिछले दिनों मतदान के बाद चुनावी चर्चा के दौरान इन दोनों के बीच शर्त लगी थी। बताया जाता है कि गांव के लोग शाम के वक्त चौपाल पर बैठे थे। इसी दौरान चुनावी चर्चा शुरू हो गई। सरकार किसकी बनेगी, इसको लेकर अलग-अलग मत आने लगे। इसी बीच विजय सिंह ने दावा किया कि यूपी में एक बार फिर योगी सरकार बनेगी, जबकि शेर अली का कहना था कि जनता बदलाव चाहती है और केवल सपा की सरकार सत्ता में आएगी। देखते ही देखते बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने हार-जीत पर शर्त लगा डाली।     गांव के प्रमुख लोगों के लिए लिखितनामा तैयार किया गया है। 12 गवाह ने पत्र तैयार कराया। शर्त के मुताबिक, अगर सरकार सपा की बनी तो विजय सिंह की चार बीघा जमीन सालभर के लिए शेर अली के अधीन रहेगी और वह उसे जोतेंगे। जबकि भाजपा सत्ता में लौटी तो शेर अली की चार बीघा जमीन सालभर के लिए विजय सिंह के पास रहेगी। इस बात से मुकर न जाएं, इसके लिये गांव के प्रमुख 12 लोग गवाह ने पत्र तैयार कराया और उस पर अपनी गवाही दी है। भरी पंचायत में पत्र लिखा गया और फैसला हुआ इसके बाद यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral