सीबीएसई 10वीं के टर्म-1 का परीक्षा परिणाम जारी, 12वीं का रिजल्ट जल्द

सीबीएसई 10वीं के टर्म-1 का परीक्षा परिणाम जारी, 12वीं का रिजल्ट जल्द नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 11 मार्च को कक्षा 10वीं के टर्म-1 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी नहीं किया है बल्कि स्कूल प्रशासन को ई-मेल के माध्यम रिजल्ट भेज कर जारी किया है। जिससे स्कूल प्रशासन अपनी आधिकारिक शिक्षा मेल आईडी के माध्यम से परिणाम को चेक कर सकते हैं। छात्र अपने-अपने संबंधित स्कूल प्रशासन से जाकर अपना स्को कार्ड ले सकते हैं। इससे पहले बताया जा रहा था कि परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। स्कूल छात्रों के परिणाम को डाउनलोड कर के इस छात्रों को दे सकते हैं। सभी छात्र अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करें।

12वीं के रिजल्ट जल्द

सीबीएसई की ओर से अब बारहवीं कक्षा के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, बीते कई दिनों से बड़ी संख्या में छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे थे।

वेबसाइट पर परिणाम जारी होने के कयास

सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा के टर्म – 1 परीक्षा परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किए जा सकते हैं। ऐसा होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

ऑनलाइन माध्यम से ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम?