भीषण हादसा : कार-ट्रक में आमने-सामने भिड़त, 3 लोगों की दर्दनाक मौत कोरबा। नेशनल हाईवे 130 में फिर एक बार दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार का सामने से आ रही ट्रक से भीषण टक्कर हो गया। इस हादसे में कार में सवार दो शख्स की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दो मृतक रायपुर के निवासी है। जबकि एक उदयपुर का रहने वाला था। यह भी पढ़े- एकतरफा प्यार, युवक ने युवती को मारी गोली, फिर अपनी कनपटी में दाग दी गोली घटना बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमना से लगे नेशनल हाईवे का है। मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में तीनों मृतक ठेकेदार बताए जा रहा है। पंकज झा रायपुर निवासी, रमेश सिंह पिता नारायण सिंह उदयपुर, बुद्धिमान झा रायपुर पर्यटन विभाग में ठेकेदारी करते हैं। यह भी पढ़े- देश के 6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका, ईपीएफओ ब्याज दर में कटौती इस घटना की सूचना मिलते ही बांगों पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना में मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral