सीआरपीएफ जवान ने खोया आपा, खुद पर चलाई गोली, पत्नी ने लगाई फांसी

सीआरपीएफ जवान ने खोया आपा, खुद पर चलाई गोली, पत्नी ने लगाई फांसी रायपुर। बिलासपुर के रहने वाले सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। इस घटना के कुछ मिनट बाद ही जवान की पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी है। आत्महत्या से पहले दंपति आपस में फोन पर बात कर रहे थे। फोन पर बात करने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने ये खतरनाक कदम उठा लिया। शनिवार को दोनों का बिलासपुर में अंतिम संस्कार किया गया। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। मृतक जवान गढ़चिरौली में पदस्थ था। यह भी पढ़े- एकतरफा प्यार, युवक ने युवती को मारी गोली, फिर अपनी कनपटी में दाग दी गोली पचपेड़ी थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि जिले कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत (25) सीआरपीएफ 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में पदस्थ था। तीन माह पहले ही सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत (22) से शादी हुई थी। कुछ दिन बाद चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था। इस दौरान दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। पचपेड़ी पुलिस के अनुसार, गुरुवार को भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हो रही थी। इस दौरान गढ़चिरौली में चंद्रभूषण ने खुद को गोली मार ली। इधर बिलासपुर के घर में उसकी पत्नी ने भी फांसी लगा ली। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों के बीच ऐसी क्या बात हुई कि इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। यह भी पढ़े- देश के 6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका, ईपीएफओ ब्याज दर में कटौती

घर में पसरा मातम

पुलिस के मुताबिक बिलासपुर में जब जवान की पत्नी ने फांसी लगाई उस समय घर पर कोई नहीं था। जवान के माता-पिता खेत गए हुए थे और उसका भाई प्रवीण छोटी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए गया था। जवान का भाई जब वापस घर लौटा तो यामिनी फंदे से लटकी थी। इधर जवान के घर में फांसी की घटना हुई। वहीं थोड़ी देर बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने प्रवीण को उसके भाई के सुसाइड करने की सूचना दी। एक साथ दो मौतों से घर में मातम पसर गया है। शुक्रवार को ही गढ़चिरौली से जवान का शव बिलासपुर लाया गया।  यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral