IND vs SL 2nd Test : भारत के गिरे 4 विकेट, रोहित-कोहली का नहीं चला बल्ला

IND vs SL 2nd Test : भारत के गिरे 4 विकेट, रोहित-कोहली का नहीं चला बल्ला स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच आज बेंगलुरु में दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच (IND vs SL 2nd Test) खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच के पहले दिन चायकाल तक टीम टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका के लिए तीनों स्पिन गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिए, जबकि मयंक अग्रवाल रन आउट हुए। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले सत्र में 4 विकेट गंवाने के बावजूद भारत का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच चुका है।  यह भी पढ़े- ICC Test rankings : रविंद्र जडेजा की रैकिंग में लंबी छलांग, नाबाद पारी और घाटक गेंदबाजी का मिला फायदा मैच के दूसरे ही ओवर में भारत को मयंक अग्रवाल के रुप में पहला झटका लगा है। विश्वा फर्नांडो के ओवर की चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल के पैड पर लगी जिस पर श्रीलंका ने रिव्यू लिया। मयंक रन के लिए भागे। लेकिन रोहित ने मना कर दिया। इसके बाद वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। फर्नांडो की यह नो बॉल थी, जिसका भारत को एक रन भी मिला लेकिन यहां मयंक को आउट भी होना पड़ा। मयंक 4 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए।  दूसरे मैच (IND vs SL 2nd Test) की पहली पारी में हिटमैन रोहित शर्मा एक बार फिर से फेल रहे। उन्हें 15 के स्कोर पर एम्बुलदेनिया ने धनंजय डीसिल्वा के हाथों कैच कराया। भारत ने 29 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। एस श्रीसंत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, विवादों में रहा कैरियर, जानिए फैंस से क्या कहा भारतीय टीम का तीसरा विकेट हनुमा विहारी के रूप में गिरा। विहारी 31 रन के स्कोर पर आउट हुए। प्रवीन जयविक्रमा की गेंद पर विकेटकीपर डिकवेला ने उनका कैच पकड़ा। विहारी ने 81 गेंद खेलकर 31 रन बनाए और अपनी पारी में 4 चौके लगाए। जयविक्रमा की गेंद ऑप स्टंप पिच होने के बाद उछाल लेकर बाहर की तरफ निकली थी और विहारी के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के पास गई। डिकवेला ने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ा और हनुमा को पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर धनंजय डे सिल्वा की छोटी गेंद विराट के बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ और ठीक स्टंप के सामने गेंद उनके पैर पर लगी। विराट ने निराशा भरे अंदाज में पिच की तरफ देखा और पवेलियन की तरफ लौट गए। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral