छत्तीसगढ़ : निर्वाचन आयोग ने की खैरागढ़ उपचुनाव की घोषणा, इस दिन होगा मतदान

छत्तीसगढ़ : निर्वाचन आयोग ने की खैरागढ़ उपचुनाव की घोषणा, इस दिन होगा मतदान रायपुर। प्रदेश के खैरागढ़ सीट पर उपचुनाव होना है। निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इनमें छत्तीसगढ से खैरागढ़ की सीट शामिल हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के देवव्रत सिंह विधायक थे। दीवाली के दिन तड़के क़रीब 4 बजे ह्रदयाघात से उनका निधन हो गया था। अब उनके सीट पर निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत 24 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि जबकि 12 अप्रैल को मतदान होगा। 16 अप्रैल को मतगणना होगी। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral