नशे में शिक्षक ने बच्चों से बोला-हल्ला करो, नहीं किया तो कर दी पिटाई, कलेक्टर ने की कार्रवाई जशपुर। जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल में जमकर हंगामा किया। शिक्षक ने पहले बच्चों से कहा कि हल्ला करो, लेकिन जब उसकी बात नहीं मानी तो बच्चों को पीट दिया। इसके बाद स्कूल में ही यहां-वहां घूमता रहा। बाद में स्कूल के एक कमरे में जाकर गहरी सांस लेते हुए सो गया। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। घटना दुलदुला विकासखंड के कस्तूरा में पूर्व माध्यमिक शाला है। गुरुवार को बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही बच्चे अपनी क्लास के अंदर गए, वहां शिक्षक दिनेश कुमार पहुंच गया था। इसके बाद उसने बच्चों के सामने ही शराब के नशे में यहां-वहां की बातें करनी शुरू कर दी। यह भी पढ़े- सीआरपीएफ जवान ने खोया आपा, खुद पर चलाई गोली, पत्नी ने लगाई फांसी
स्कूल के बच्चों ने बताया है कि टीचर हमें बैट से मारते हैं। वो पहले भी शराब पीकर स्कूल आ चुके हैं।
यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral