उत्तर प्रदेश में 50 लाख मुआवजा, छत्तीसगढ़िया किसान की मौत पर कम क्यों- विष्णुदेव साय

उत्तर प्रदेश में 50 लाख मुआवजा, छत्तीसगढ़िया किसान की मौत पर कम क्यों- विष्णुदेव साय रायपुर। नवा रायपुर में आंदोलन के दौरान किसान सियाराम पटेल की मौत हो गई। आज किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि सरकार ने सिर्फ 4 लाख मुआवजे की घोषणा की है, जो कम है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुआवजा की मांग पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। इस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदना यूपी में मुआवजा बांटने के लिए जाग गई लेकिन अपनी ही सरकार के अत्याचार के कारण जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के किसान के परिवार के लिए उनके मन में कोई संवेदना नहीं है। यूपी चुनाव में किसानों को लुभाने के लिए मुआवजावीर बनने वाले भूपेश बघेल को छत्तीसगढिया किसान की मौत पर मुआवजा देने के लिए जांच सूझ रही है। यूपी के किसान पर मेहरबान और छत्तीसगढ़ का किसान हलाकान! भूपेश बघेल का असली चरित्र सामने आ गया है। यूपी में छत्तीसगढ़ के किसानों के हक का पैसा बांटने छंटपटा रहे थे तब क्या वहां प्रियंका गांधी वाड्रा ने जांच करके रिपोर्ट के तौर पर भूपेश बघेल को आदेश जारी कर दिया था कि पचास पचास लाख से कम में काम नहीं चलेगा? यह भी पढ़े- एकतरफा प्यार, युवक ने युवती को मारी गोली, फिर अपनी कनपटी में दाग दी गोली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि खुद को किसान बताने वाले अपने राज्य के किसान की प्रदर्शन के दौरान मृत्यु पर राजनीतिक संवेदना प्रकट कर रहे हैं लेकिन मुआवजे के लिए अपने अफसर को जांच के लिए कह रहे हैं! भूपेश बघेल बतायें कि किस बात की जांच कराना चाहते हैं? अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसान की मौत को सीधे सीधे स्वीकार कर किसानों से माफी मांगते हुए तत्काल एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की बजाय मुख्यमंत्री क्यों इतने गंभीर मामले की लीपापोती में लगे हैं। यह भी पढ़े- देश के 6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका, ईपीएफओ ब्याज दर में कटौती प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों को गुमराह कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने तीन साल में कृषि और किसानों साथ केवल राजनीतिक पैंतरेबाजी ही की है। किसान की मौत पर मुआवजे की मांग को जांच के नाम पर टरकाने की यह नीति छत्तीसगढ़ के हर एक किसान का अपमान है। मुख्यमंत्री तत्काल प्रभाव से मृतक किसान के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने के साथ ही न्याय के लिए संघर्ष कर रहे किसानों की सभी मांगें फौरन पूरी करें। बता दें कि मुख्यमंत्री ने मृत किसान स्व. सियाराम पटेल के बेटे से फोन पर बात की। उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए मृत किसान परिवार के साथ होने एवं परिवार की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने मुआवजा सम्बंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए।

सीएम बघेल  ने 4 लाख की मदद स्वीकृत की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सियाराम पटेल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मृतक किसान के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की। अधिकारियों से भी पूरे मामले का संज्ञान लेने को कहा गया है। बताया जा रहा है, NRDA के महाप्रबंधक मृतक किसान के घर पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए का चेक सौंपा है। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1502550828724359171?t=nuc9cuvQ1VC7OXumv9kB3g&s=08 यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral