IND vs SL : भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, एक दिन में गिरे 16 विकेट स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी डे नाइट टेस्ट के पहेल दिन गेंदबाजों ने कहर बरपाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 252 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 92 रनों की सर्वाधिक पारी खेली वहीं, एम्बुलडेनिया और जयविक्रमा ने 3-3 विकेट लिए। वहीं आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 86 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए। जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 3 और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। वहीं स्पिनर अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कुल 16 विकेट गिरे और यह किसी भी डे नाइट टेस्ट के पहले दिन गिरे सबसे ज्याद विकेट हैं। डे नाइट टेस्ट के पहले दिन अभी तक सबसे ज्यादा 13 विकेट गिरने का रिकॉर्ड था, मगर बेंगलुरु टेस्ट में यह रिकॉर्ड टूट गया है। 2017 में साउथ अफ्रीका और जिम्मबाब्वे के बीच पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में यह रिकॉर्ड बना था। इसके बाद तीन बार पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन 13-13 विकेट गिरे। अब भारतीय टीम की नजरें दूसरे दिन मेहमान टीम को जल्द समेटने पर होगी। पहले सेशन में टीम इंडिया लंका को ढेर कर दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। मोहाली टेस्ट पारी और 222 रनों के बड़े अंतर से जीतकर टीम इंडिया पहले ही दो टेस्ट मैच की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है ऐसे में बेंगलुरु टेस्ट जीतकर भारत मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगा। बता दें, टीम इंडिया टेस्ट से पहले टी20 सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral