'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पीएम मोदी ने की फिल्म की तारीफ

'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पीएम मोदी ने की फिल्म की तारीफ नई दिल्ली। 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन कलेक्शन में सौ फीसदी का इजाफा किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। यानी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोगुना कमाई की है, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है। यानी बंपर कमाई के साथ विवेक की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिकॉर्ड भी बना लिया है। प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल, निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और एक्टर पल्लवी जोशी समेत 'The Kashmir Files' की टीम ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने फिल्म की तारीफ की और टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

कश्मीरी पंडितों की कहानी

फिल्म की कहानी साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और उनके साथ हुए अन्याय के बारे में है जिसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने अहम किरदार निभाए हैं। अभिषेक अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर लिखी है।

 अभिषेक अग्रवाल ने किया ये ट्वीट

अभिषेक अग्रवाल ने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर खुशी हुई। #TheKashmirFiles के बारे में उनकी तारीफों और उनके शब्दों ने इसे और भी खास बना दिया। हमने कभी भी एक फिल्म को बनाकर इतना गर्व नहीं महसूस किया। धन्यवाद मोदी जी।' निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा कि वह बहुत खुश हैं। https://twitter.com/AbhishekOfficl/status/1502659234319667201 बता दें कि अग्निहोत्री ने राजनीतिक रूप से आरोपित विषयों पर दो फिल्में - 'द ताशकंद फाइल्स' और 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' बनाई हैं। उन्हें चॉकलेट, धन धना धन, लक्ष्य और हेट स्टोरी जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral