नक्सली आइईडी ब्लास्ट में एएसआई शहीद, एक घायल

नक्सली आइईडी ब्लास्ट में एएसआई शहीद, एक घायल नारायणपुर। जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। रोड सुरक्षा में निकले जवान आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए है। इस घटना में आईईटीबीपी-53 के एएसआई शहीद हो गए है। वहीं एक अन्य जवान घायल है, जिनके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार, आईईटीबीपी-53 बीएन की एक पार्टी आज सुबह साढ़े 8 बजे थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत डोंगरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में दो जवान आ गए। इस ब्लास्ट में एएसआई राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए। वहीं हेड कॉन्स्टेबल महेश घायल है, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral