अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
कोरबा। अस्पताल में इलाज के दौरान एक शिक्षक की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की जान गई है। इस मामले में मेडिकल जांच होनी चाहिए। वहीं परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। घटना रामपुर चौकी क्षेत्र की है।
इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ी
जांजगीर के कन्नौद निवासी संतोष डडसेना (55) पेशे से शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि वो अपने परिजन के साथ रामपुर के जे.के अस्पताल गए थे। वहां उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि पथरी की समस्या के चलते उन्हें पेट में दर्द है। इसके बाद उनका उपचार किया गया। मगर थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। मरीज को बेचैनी की समस्या होने लगी। पेट में दर्द पहले से ही था। इसके बाद संतोष डडसेना को उनके परिजन दूसरे अस्पताल में लेकर गए। लेकिन किसी भी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। काफी प्रयास करने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो वो अपने परिजन के साथ वापस जेके अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान जेके अस्पताल में ही रविवार शाम को उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। इसके बाद सोमवार सुबह वे सभी रामपुर चौकी डॉक्टरों की शिकायत करने पहुंचे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। इसलिए इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं परिजनों ने मामले में मेडिकल जांच की मांग की है। साथ ही पीएम 3 डॉक्टरों की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ कराने की मांग की है। परिजनों की शिकायत पर अब इसी तरह से पीएम की तैयारी की जा रही है।
वहीं पूरे मामले में जे.के अस्पताल संचालक जयकुमार लहरे का बयान सामने आया है। जयकुमार ने एक मीडिया से कहा कि मरीज की हालत पहले से खराब थी। इसलिए ऐसा हुआ है। अस्पताल ने ठीक तरह से उनका उपचार किया था।
यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral