देश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का होगा कोरोना टीकाकरण, बुजुर्गों को प्रिकॉशन डोज नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू होगा। भारत सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी। देश में 15-18 वर्ष की श्रेणी के लोगों का टीकाकरण लगभग पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब 12-14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि केंद्र इस सप्ताह 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू करेगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) देने के लिए कोमोरबिडिटी क्लॉज को हटा दिया जाएगा। अब सभी सीनियर सिटीजन प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।" 12-14 आयु वर्ग को कॉर्बेवैक्स एक मीडिया रिपोर्ट में कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई को 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को इसके कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने के लिए अपनी सिफारिश दी है। यानी भारत में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को बायोलॉजिकल ई का कॉर्बेवैक्स टीका दिया जाएगा। भारत ने 3 जनवरी से 15-18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया था। अब तक, बच्चों को भारत बायोटेक के कोवैक्सिन शॉट्स दिए जाते थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 साल के बीच के 3,37,70,605 बच्चों को दूसरी खुराक मिली है। यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral