IND vs SL : भारत ने टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप, दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की करारी हार
IND vs SL : भारत ने टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप, दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की करारी हार
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। दूसरा और आखिरी टेस्ट 230 रनों के बड़े अंतर से हराकर करारी शिकस्त दी। यह भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं सीरीज जीत भी है। भारत के 447 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 210 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।
भारत की जीत में आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। दो विकेट अक्षर पटेल और 1 रवींद्र जडेजा के खाते में आया।
टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (107) टॉप स्कोरर रहे। वहीं, टीम के सात खिलाड़ी डबल डिजिट का स्कोर भी पार नहीं कर सके।
अश्विन ने स्टेन को पीछे छोड़ा
धनंजय डी सिल्वा (4) रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच शॉर्ट लेग पर हनुमा विहारी ने पकड़ा। डी सिल्वा को आउट करने के साथ ही आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 8वें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन 439 विकेट लिए थे और अश्विन के 440 विकेट हो गए हैं।
इसके बाद करुणारत्ने और निरोशन डिकवेला ने पांचवें विकेट के लिए 87 गेंदों पर 55 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को अक्षर पटेल ने डिकवेला (12) को आउट कर तोड़ा। डिकवेला आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन अक्षर की स्पिन पर चकमा खा गए और विकेटकीपर पंत ने उन्हें स्टंप आउट किया। अक्षर ने इसके बाद चरिथ असलंका (5) को आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी और पहली पारी में 252 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 109 रन पर ढेर हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 143 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में अपनी दूसरी पारी में भारत ने 9 विकेट खोकर 303 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 447 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 210 रन ही बना पाए हैं।
दोनों टीमें
भारत : मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्वा फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा।
ह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral