शिक्षक प्रमोशन मामला, हाईकोर्ट में सरकार ने नहीं दिया जवाब, जानें क्या हुआ फिर

शिक्षक प्रमोशन मामला, हाईकोर्ट में सरकार ने नहीं दिया जवाब, जानें क्या हुआ फिर बिलासपुर। शिक्षकों के प्रमोशन मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। अभी प्रमोशन पर स्टे बरकरार रहेगा। सुनवाई की अगली तारीख 6 अप्रैल तय की गई है। इससे पहले कोर्ट की डबल बेंच में शिक्षक के प्रमोशन से जुड़े पांच याचिकाओं पर एख साथ सुनवाई की गई। हालांकि सरकार की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया। इस वजह से प्रमोशन का मामला अगली तारीख के लिए बढ़ा दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि सभी 5 याचिकाओं पर शासन का जवाब आने के बाद सुनवाई होगी। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर प्रमोशन से संबंधित अगर आगे कई याचिका आती है तो उसकी सुनवाई अलग से होगी। वहीं 10 मार्च को इस मामले में सुनवाई होी थी। लेकिन केस का नंबर नहीं आया। इस मामले में सोमवार को सुनवाई हुई तो सरकार की तरफ से जवाब नहीं आया। जिसके चलते सुनवाई 6 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। कोर्ट की तरफ से स्टे यथावत बनी रहेगी।  यह भी पढ़े- पुलवामा में लश्कर के दो आतंकी मार गिराया, गोला बारूद बरामद “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral