शराब पर 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स, पूर्व मंत्री ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

बिलासपुर। कोरोना काल के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब पर 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स लगाया था। इस मुद्दे पर अब पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जनहित याचिका दायर की है। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने अगले सप्ताह सीजे के डिवीजन बेंच के लिए रेफर किया है। याचिका में कहा गया है कि शराब में लगे कोरोना टैक्स से करोड़ों रुपए जमा हुए है। इस टैक्स का पैसा कोरोना अधोसंरचना में नहीं लगाया गया। सबसे जरूरी स्वास्थ्य विभाग को भी पैसे ट्रांसफर नहीं किये गए। जबकि जिस वजह से टैक्स लिया जाता है, उसका उपयोग उसी अधोसंरचना में किया जाना होता है। रिटायर्ड अधिकारी से 1.22 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, जानिए आरोपियों के जाल में कैसे फंसा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral