हाथियों का आंतक, वृद्ध और गर्भवती को पटक कर मारा डाला, खौफ में ग्रामीण

हाथियों का आंतक, वृद्ध और गर्भवती को पटक कर मारा डाला, खौफ में ग्रामीण रायगढ़। धरमजयगढ़ में हाथियों के दल ने बुधवार देर रात एक वृद्ध समेत दो महिलाओं को पटक-पटक कर मार डाला। जिससे ग्रामीण भयभीत है। जानकरी के अनुसार, दो अलग-अलग बस्तियों में हाथियों के दल घुसे और पहले एक गर्भवती महिला को पटककर मार दिया। वहीं दूसरी बस्ती में एक वृद्धा को बुरी तरह से कुचल दिया। हाथियों के डर से लोग घर छोड़कर भाग निकले। घटना कापू वनांचल के आदिवासी इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार, चिखलापानी निवासी इंजोरी बाई (70) पत्नी सुखी राम (70 ) रोज की तरह बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सो रही थी। तभी हाथियों का दल घर में घुस आया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर सुखीराम का परिवार जान बचाने के लिए घर में ही छिप गया, लेकिन हाथियों का रौद्र रूप देख सभी बाहर भागे। इसी बीच इंजोरी बाई सामने आ गई और हाथी ने उसे कुचल दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दूसरी घटना छत्तासरई की है। यहां की रहने वाली सबीना बाई (36) पत्नी बुधनाराम यादव गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि रात करीब डेढ़ बजे हाथी ने छत्तासरई में भी हमला किया और सबीना बाई को पटक कर मार डाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने दोनों शवों को उनके सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना से गांव को लोग सहम गए हैं। फिलहाल वन विभाग  ने लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने का अलर्ट किया है।