छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही लू जैसी गर्मी, जानें मौसम विज्ञानी ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही लू जैसी गर्मी, जानें मौसम विज्ञानी ने क्या कहा रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही भयंकर गर्मी पड़ रही है। जिससे लोग झूलसने लगे हैं। राजधानी रायपुर समेत कई क्षेत्रों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इस वजह से पहली बार होली पर लू के आसार बन रहे हैं। अगर इसी तरह गर्मी रहा तो अगले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट जाएगा। रायपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. एच.पी. चंद्रा का कहना है कि प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम हो गई है। इसकी वजह से मध्य छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। एक दिन पहले सबसे अधिक तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह रायगढ़ में मापा गया। आम तौर पर मार्च महीने में मध्य छत्तीसगढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। बहुत कम अवसर ऐसा आया है जब तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा हो।  वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में वृद्धि का यही ट्रेंड बना रहा तो महीने के अंत तक पिछले 10 सालों को रिकॉर्ड टूट जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि, प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। ऐसे में यहां लू तो नहीं चलेगी। लेकिन लू जैसी स्थिति बन गई है। मार्च महीने में रायपुर के अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 43.3 डिग्री सेल्सियस है। इससे पहले 28 मार्च को 1892 को रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन अब तक ऐसी गर्मी नहीं पड़ी।

रायपुर में भारी गर्मी 

रायपुर में गुरुवार दोपहर तक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी का बढ़ना जारी था। एक दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अंबिकापुर 33.5 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हुआ।

ग्रीन नेट की दुकान सजी

गर्मी बढ़ने का असर जन-जीवन पर भी दिखने लगा है। बाजार में ग्रीन नेट की दुकान सज गई है। गली-मोहल्लों में कूलर का खस लगाने वालों के यहां भीड़ बढ़ी है। वहीं गन्ना जूस-आइसक्रीम-कुल्फी की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। बाजार में एसी, कूलर की मांग तेजी से बढ़ी है।  रिटायर्ड अधिकारी से 1.22 करोड़ रुपए की धोखाधड़ीजानिए आरोपियों के जाल में कैसे फंसा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral