पिकनिक : तीन दोस्त हुए हादसे का शिकार, दो की लाश बरामद, एक लापता मनेन्द्रगढ़। पिकनिक मनाने आये तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए। तीन युवक जलप्रपात में डूब गए। इस घटना में दो युवक की मौत हो गई। वहीं एक की तलाश जारी है। घटना जनकपुर विकासखंड से करीब 30 किलोमीटर दूर रमदहा जलप्रपात की है। जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के मानपुर से कुछ युवक पिकनिक मनाने के लिए रमदहा जलप्रपात पहुंचे थे। इस दौरान युवक नहाने के किये उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में समा गए। इस हादसे में दो युवक की डूबने से मौत हो गई है। वहीं एक युवक लापता है, जिसकी तलाश जारी है। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही लू जैसी गर्मी, जानें मौसम विज्ञानी ने क्या कहा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral