आईपीएल 2022 : KKR ने नई जर्सी की लॉन्च, कप्तान अय्यर दिखाई झलक स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 26 मार्च से शुरू होगी। लेकिन इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। केकेआर ने इस नई जर्सी को होली के दिन लॉन्च की। इस अवसर पर टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर भी मौजूद थे। जर्सी लॉन्च के बाद खिलाड़ियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई भी दी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम की नई जर्सी लॉन्च करते हुए दिखा गया गया है। टीम की नई जर्सी पर्पल और गोल्डन रंग की है। आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK v KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। फ्रेंचाइली ने आईपीएल ऑक्शन 2022 से पहले वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती को रिटेन किया था जबकि ऑक्शन में श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, अजिंक्य रहाणे, टिम साउदी और नीतिश राणा जैसे खिलाड़ियों को खरीदा था। IND vs SL : भारत ने टेस्ट सीरीज में किया क्लीन स्वीप, दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की करारी हार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral