मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुर्मी समाज के अधिवेशन में होंगे शामिल, साहू समाज के छात्रावास भवन का करेंगे लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 मार्च को रायपुर तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल 20 मार्च को दोपहर 12 बजे भिलाई-03, थाना ग्राउंड परिसर हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे डी.के. कॉलेज परिसर हेलीपेड बलौदाबाजार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल वहां बलौदाबाजार के गौरव पथ गार्डन में 12.35 बजे से 12.45 बजे तक मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12.50 बजे से पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज द्वारा आयोजित 04था राज अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 2.35 बजे से विप्र वाटिका में सर्व ब्राम्हण समाज के आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह भी पढ़े- कुम्हारी में 23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3.10 बजे डी.के. कॉलेज परिसर हेलीपेड, बलौदाबाजार से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.40 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। वे वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर 3.50 बजे रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग अंतर्गत ग्राम सेमरिया पहुंचेंगे। यहां छत्तीसगढ़ कबीर पंथी साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। वे इसके बाद अपरान्ह 4.30 बजे ग्राम सेमरिया से रायपुर के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही लू जैसी गर्मी, जानें मौसम विज्ञानी ने क्या कहा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral