छत्तीसगढ़ में बदमाश बेखौफ : साइबर सेल में पदस्थ एएसआई की हत्या, 5 संदेही हिरासत में महासमुंद। साइबर सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। वारदात शनिवार रात साढ़े 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि उनके शासकीय आवास के समीप ही लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पीछे शराब के नशे में आपस में कुछ लोग लड़ रहे थे। उन्हें हटाने विकास पहुंचे थे। इन्हीं लोगों ने विकास पर जानलेवा हमला कर दिया। विकास को नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। विकास के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपनी मां के साथ ही रहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। महासमुंद निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती पर प्रशिक्षण केंद्र में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली। बाद से वे क्राइम ब्रांच में सेवा देते रहे। वे सभी टास्क पर अपने अधिकारियों के विश्वास पर खरा उतरते रहे। एक टास्क में खुद व एक सिपाही व एक नगर सैनिक के साथ दिल्ली जाकर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर अमरिंदर सिंह को दिल्ली से ही अपने कौशल से पकड़कर लाया था। तब तत्कालीन आइजी रायपुर रेंज जीपी सिंह ने विकास सहित तीन जवानों को इस मामले में विशेष पारितोषिक देकर पदोन्नति दी। इसके बाद विकास एएसआइ पद पर सेवा दे रहे। विकास स्नेक केचर के रूप में भी ख्यात रहे। लोगों के घरों में निकले विषैले सांप को आसानी से पकड़कर जंगल छोड़ने में विकास को महारत थी। ऐसा कर उन्होंने कई लोगों की सहायता की है। घटना के बाद से पुलिस उन अज्ञात आरोपितों को पकड़ने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उनके घर के समीप लोक निर्माण कार्यालय के पास शराब के नशे में आपस में लड़ रहे लोगों को हटाने विकास पहुंचे थे। इन्हीं लोगों ने विकास से मारपीट की। पुलिस ने मीडिया को बताया कि इस मामले में 5 संदेहियों को पकड़ा गया है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral