तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी के हो गए दो टुकड़े, युवती की मौत, दो गिरफ्तार कोरबा। कोरबा शहर में शनिवार रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवती को गंभीर चोटें आई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वहीं ठोकर मारने वाले दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक युवक भाग निकला। हादसा रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर निवासी सेजल राखोड़े (22) पुत्री संजय राखोड़े शनिवार रात करीब 8 बजे रविशंकर नगर से स्कूटी पर अपने घर जा रही थी। तभी एमपी नगर के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी के दो टुकड़े हो गए। वहीं पल्सर सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिर पड़े। तीनों युवक नशे में धुत थे। हादसा होते देख स्थानीय लोगों ने युवकों को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान एक युवक भाग गया। लोगों ने सेजल को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे युवक गुलशन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने बाइक जब्त कर अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं फरार तीसरे युवक की खोजबीन की जा रही है। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही लू जैसी गर्मी, जानें मौसम विज्ञानी ने क्या कहा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral