पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय करुणा शुक्ला और मोपका कॉलेज रामनाथ वर्मा के नाम पर होगा, सीएम ने की घोषणा

पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय करुणा शुक्ला और मोपका कॉलेज रामनाथ वर्मा के नाम पर होगा, सीएम ने की घोषणा बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय करुणा शुक्ला के नाम पर करने की घोषणा की। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार जिले में आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज के शपथ समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण पूर्व सांसद स्वर्गीय करुणा शुक्ला के नाम पर करने का ऐलान किया। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज के लिए करुणा शुक्ला के नाम पर भवन निर्माण कराने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने माता कौशल्या की जन्म तिथि का पता लगाने के लिए अनुसंधान का आव्हान इतिहासकार, विषय विशेषज्ञ और धर्मगुरुओं से किया। यह भी पढ़े- बलौदाबाजार : सीएम भूपेश ने डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा का किया अनावरण इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन को संबोधित किया। मंच से मुुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत तिल्दाबांधा में पानी की अतिरिक्त व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। वहीं मोपका (भाटापारा) कॉलेज का नामकरण रामनाथ वर्मा के नाम पर करने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही लू जैसी गर्मी, जानें मौसम विज्ञानी ने क्या कहा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral