वीवीआईपी इलाके में सासंद के घर चोरी, गहने, नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान पार अंबिकापुर। राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम के ज़िला मुख्यालय स्थित बंगले में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने गहने, नकदी समेत क़रीब डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया है। सरगुजा पुलिस ने चोरी के मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। छत्तीसगढ़ में बदमाश बेखौफ : साइबर सेल में पदस्थ एएसआई की हत्या, 5 संदेही हिरासत में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का जहां शासकीय आवास हैं, उसके आस-पास एसडीएम आवास, एसपी बंगला, कमिश्नर बंगला, न्यायाधीश निवास, शिक्षा मंत्री का बंगला, सर्किट हाउस मौजूद हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरी की घटना होली की रात हुई है। एफ़आइआर के ब्यौरे से यह प्रतीत होता है कि मेन गेट का दरवाज़ा तोड़ कर चोर अंदर घुसे हैं। सरगुजा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़े- पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय करुणा शुक्ला और मोपका कॉलेज रामनाथ वर्मा के नाम पर होगा, सीएम ने की घोषणा जानकारी के अनुसार, ताला को तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने के जेवर और नकदी रकम चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने मेन गेट का दरवाजा तोड़ा है। इसके साथ ही मुख्य बेडरूम क्र. 1 में 2 आलमारी तोड़ा गया, जिसमें से कीमती 2 अंगूठी, 1 गले का हार चोरी कर ले गए हैं। शिकायत में बताया गया कि कुल 1 लाख 50 हजार की चोरी हुई है, जिसमें 50 हजार रूपये कैश भी शामिल है। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी के हो गए दो टुकड़े, युवती की मौत, दो गिरफ्तार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral