अनामिका बिना कोचिंग NEET क्वालिफाई की, गांवों के गरीब बच्चों के लिए बनीं मिसाल, डॉक्टर बन मां-बाप का नाम करेंगी रौशन

अनामिका बिना कोचिंग NEET क्वालिफाई की, गांवों के गरीब बच्चों के लिए बनीं मिसाल, डॉक्टर बन मां-बाप का नाम करेंगी रौशन बलौदाबाजार। पलारी ब्लॉक के ग्राम अमेरा की होनहार अनामिका पटेल ने कमाल कर दिखाया। जिसकी चर्चा पूरे बलौदाबाजार जिले में है। वे बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में NEET क्वालिफाई कर सबको चौका दिया। अब वह राजनांदगांव मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगी। इस उपलब्धि पर विधायक व संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने स्कूल परिवार के साथ उनका सम्मान किया। विधायक साहू ने SJDM हायर सेकंडरी स्कूल में एक गरिमामय समारोह में  50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही आगे भी हमेशा मदद करने का आश्वासन दिया।

 यू-ट्यूब के माध्यम से की तैयारी

कार्यक्रम के बाद अनामिका पटेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 12वीं करने के बाद मोबाइल में यू-ट्यूब के माध्यम से NEET की तैयारी करती थी। उसने बताया कि पिछले एक साल से NEET की तैयारी कर रही थी। रोज 8 से 10 घण्टे पढ़ाई करने में बीतता था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से कभी कोचिंग वगैरह नहीं कर पाई। स्कूल के प्राचार्य पांडे सर मदद किया करते थे।

अनामिका का बेहद सामान्य परिवार

अनामिका पटेल ग्राम अमेरा के बेहद ही सामान्य परिवार से आती है। इनकी मां दूसरों के घर में खाना बनाने जाती है, और पिता की छोटी सी मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है, जिससे मुश्किल से परिवार का खर्च चलता है।

शिक्षक और ग्रामीणों ने दी बधाई

अनामिका को उसकी सफलता पर बधाई देने के लिए सम्मान समारोह में स्कूल के तमाम शिक्षकों के अलावा गांव के लोग, सहेलियां, ग्राम सरपंच सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने अनामिका को उसकी सफलता और गांव का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी। सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral