हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, 17 घायल

हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, 17 घायल रायपुर। राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नशे में एक कार चालक ने कई लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कई कारों को ठोका और अंत में बूढ़ा गार्डन की रेलिंग में जाकर कार घुसा दी। जिससे एक शख्स की मौत हो गई। वही 17 लोग घायल हैं। पुरानी बस्ती थाना पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक युवक नशे में गाड़ी चलाते हुए ठेला चालकों को ठोक दिया है। जिससे एक की मौत हो गई है। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक रेलिंग से टकराकर वही फंस गया है। वह बेहोश है। इसकी वजह से उसके नाम समेत अन्य चीजों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दीवार टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग भी खुल गया। सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral