स्वास्थ्य संयोजक और वन कर्मी हड़ताल पर, स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ेगी मरीजों की परेशानी रायपुर। छत्तीसगढ़ के करीब 15 हजार स्वास्थ्य संयोजक 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। यह भी पढ़े- पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय करुणा शुक्ला और मोपका कॉलेज रामनाथ वर्मा के नाम पर होगा, सीएम ने की घोषणा जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य संयोजकों की मांग है कि उन्हें कोरोना भत्ता दिया जाए, इसके अलावा वेतन विसंगति दूर करने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इंसेंटिव में बढ़ोतरी और डाटा एंट्री के लिए अलग से प्रोत्साहन राशि देने की भी मांग कर रहे हैं। अनामिका बिना कोचिंग NEET क्वालिफाई की, गांवों के गरीब बच्चों के लिए बनीं मिसाल, डॉक्टर बन मां-बाप का नाम करेंगी रौशन