श्री सीमेंट में भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां श्री सीमेंट के केबल ट्रेंस में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं, और आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग से लाखों के नुकसान होने की आशंका है। राहत भरी खबर यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।