प्लेसमेंट कैंप, 854 पदों पर होगी युवाओं की भर्ती, जानिए शैक्षणिक योग्यता और वेतन
प्लेसमेंट कैंप, 854 पदों पर होगी युवाओं की भर्ती, जानिए शैक्षणिक योग्यता और वेतन
बिलासपुर। कोनी स्थित रोजगार कार्यालय में 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में 10 कंपनियां हिस्सा लेगी और 854 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। युवाओं को शैक्षिणक योग्यता के अनुसार वेतन दिया जाएगा। कैंप का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न कंपनियों की ओर से ऑटोमोटिव मैनूफैक्चरिंग टेक्निशियन, रिटेल सेल्स, रिटेल सेल्स एशोसिएट, ट्रेनी, बैक ऑफिस, कम्प्यूटर ऑपरेटर, वैल्यू बैंकर्स, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, काउंसलर, हार्डवेयर इंजीनियर ग्राफिक्स डिजाईनर, डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, फार्मासिस्ट, नॉन-फार्मासिस्ट,अप्रेन्टिस आदि पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
जिले के 10वीं, 12वीं, बीएससी (कृषि), स्नातक, पीजीडीसीए, फार्मेसी, आईटीआई, बीई एवं बी.टेक उम्मीदवार रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट साइज की 2 फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र की मूल एवं छायाप्रति भी अपने साथ लाना होगा।
योग्यता के अनुसार सैलरी
अफसरों ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से आयोजित इस कैंप में बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सैलरी दी जाएगी। बताया गया कि विभिन्न कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट कैम्प में 854 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश
सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral