पांच राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ी महंगई, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। आज गैस सिलेंडर में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं पेट्रोल-डीजल में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। रायपुर की बात करे तो 21 मार्च को घरेलू सिलेंडर 971 रुपये में मिले। बता दें कि आखरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले गए थे। गौरतलब है कि 22 मार्च 2022 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 949.5 रुपये हो गई है। पहले यह 899.50 रुपये थी। अगर कोलकाता की बात करें तो यहां 6अक्टूबर 2021 को 14.2 किलो वाला गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी अब आज से 976 रुपये हो गई है। इसी तरह लखनऊ में कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है। पटना में यह 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपये हो गई है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद 21 मार्च 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ था और न ही महंगा। अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थीं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला। बता दें अक्टूबर 2021 से एक मार्च 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये बढ़े हैं, जबकि एक मार्च 2021 से 2022 के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 81 रुपये बढ़ी है। अब घरेलू सिलेंडर 50 रुपया महंगा हो गया है। यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral