द कश्मीर फाइल्स की बॉक्स ऑफिस पर आंधी, उम्मीद से ज्यादा की कमाई मुंबई। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर आंधी जारी है। हालांकि पहली बार इस फिल्म के कलेक्शन में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी एक बड़ी वजह फिल्म का ऑन लाइन लीक होना और फिल्म का देश के अलग अलग हिस्सों में सार्वजनिक प्रदर्शन को भी बताया जा रहा है। अपने 11वें दिन की कमाई के हिसाब से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फाइव फिल्मों में भी शामिल नहीं होती दिख रही। सोमवार का संभावित कलेक्शन मिलाकर फिल्म अपनी वर्ल्डवाइड कमाई में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। यह भी पढ़े- सलमान खान की टाइगर 3 इस दिन होगी रिलीज, ट्वीट कर दी जानकारी रिलीज के 10वें दिन 27 करोड़ रुपये से भी ऊपर की कमाई कर सबको चौंका दिया। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का तूफान सोमवार यानी अपनी रिलीज के 11वें दिन आकर रुका है। इस दिन फिल्म की कमाई में रविवार के मुकाबले 50 फीसदी की भारी गिरावट तो दर्ज की गई है लेकिन रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपये से ऊपर बनी हुई है, इसे भी कम बड़ी उपलब्धि नहीं माना जा रहा। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 97.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। पहले हफ्ते में रविवार से फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी तो इसका कलेक्शन भी लगातार दो अंकों में ही बना रहा। बीते शनिवार ये 20 करोड़ रुपये के पार कर गया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 19.15 करोड़ रुपये, शनिवार को 24.80 करोड़ रुपये और रविवार को 26.20 करोड़ रुपये कमाए। बता दें कि हिंदी फिल्मों में रिलीज के 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के पास है, जिसने इस दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस दिन की कमाई के हिसाब से दूसरे नंबर पर 18.04 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’। देश में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के 11वें दिन सिर्फ 16.75 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे नंबर पर रही फिल्म ‘मिशन मंगल’ के खाते में 11वें दिन 15.30 करोड़ रुपये आए और 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फिल्मों में पांचवें नंबर पर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ रही, जिसने इस दिन 13.45 करोड़ रुपये कमाए। यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral