दो मासूम बच्चों की हत्या, खेत में मिली लाश, गांव में फैली सनसनी बलौदाबाजार। जिले चकरबाय गांव में दो बच्चों की लाश मिली है। दोनों पिछले 48 घंटे से लापता थे। आज खेत में दोनों की लाश बरामद हुई है। बच्चों की लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। लेकिन इस मामले पर पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूचना मिलने से मौके पर पुलिस पहुंची है। मामले में मर्ग कायम कर बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, चकरबाय गांव निवासी लवेंद्र और शौर्य चेलक पिछले 48 घंटे से लापता थे। बच्चों की उम्र 6 और 7 साल बताई जा रही है, दोनों पड़ोसी थे। बताया गया कि कल ये अपने घर के बाहर खेल रहे थे, तभी अचानक लापता हो गए।