मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की, मूर्तियां स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की, मूर्तियां स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदी दिवस पर 23 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। पंजाब राज्य विधानसभा ने विधानसभा में शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मूर्तियां लगाई जाएंगी। साथ ही सीएम मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहीदी दिवस पर पूरे पंजाब में अवकाश का ऐलान किया।

पूरे पंजाब में शहीदी दिवस पर अवकाश

सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस के दिन पूरे पंजाब में अवकाश रहेगा। पंजाब यह पहली बार हो रहा है। इससे पहले  सिर्फ नवांशहर में ही शहीदी दिवस के अवसर पर अवकाश रहता था। लेकिन मान सरकार ने शहीदी दिवस को लेकर नई परंपरा का आगाज किया है। भगवंत मान ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीद दिवस 23 मार्च के मौके पर पूरे पंजाब में छुट्टी होगी। साथ ही 28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती के मौके पर पूरे पंजाब के स्कूलों में आने वाली पीढ़ी को भगत सिंह के जीवन के बारे में बताते हुए पूरे दिन कार्यक्रम करवाए जाएंगे। विधानसभा में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि इस अवसर पर पंजाब के लोग, बड़े और बच्चे भगत सिंह के गांव खटकरकलां जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे। बता दें कि अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग में भगत सिंह को सुखदेव और राजगुरु के साथ साल 1931 में 23 मार्च के दिन फांसी दे दी गई थी। लाहौर षड्यंत्र के आरोप में तीनों को फांसी दी गई। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पिछले हफ्ते पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ ली थी। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही मान लगातार भगत सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने का दावा कर रहे हैं।ॉगत सिंह के सम्मान में ही भगवंत मान बसंती पगड़ी पहनते हैं। यहां तक की भगवंत मान ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों से भी बंसती रंग की पगड़ी पहनकर आने की अपील की थी। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ऑफिस में सरदार भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के फोटो लगाए।

हरजोत सिंह बैंस ने कार्यभार संभाला

हरजोत सिंह बैंस ने खनन, पर्यटन और कानून मंत्री का कार्यभार संभाला। हरजोत सिंह बैंस ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि "पंजाब ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी हमारे कंधों पर सौंपी है। पंजाब में हज़ारों करोड़ का खनन माफिया है, 101% ईमानदारी के साथ पंजाब से खनन माफिया खत्म करेंगे।" केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भर्ती के लिए CUET पास होना अनिवार्य, UGC ने दिया परीक्षा अपडेट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral