मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल खोलने का किया ऐलान, बच्चों को फौज में भर्ती होने की दी जाएगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल खोलने का किया ऐलान, बच्चों को फौज में भर्ती होने की दी जाएगी ट्रेनिंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कल शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का शहादत दिवस है। पिछले साल हमने ऐलान किया था कि दिल्ली में एक ऐसा स्कूल बनाएंगे, जहां बच्चों को फौज में भर्ती होने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उस स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल होगा।  केजरीवाल ने बताया कि ये स्कूल पूरी तरफ मुफ़्त होगा और आवासीय होगा। यहां पर एक्सपर्ट फैकल्टी खासकर सेना, नौसेना और वायुसेना के रिटायर्ड ऑफिसर को ट्रेनिंग कराने के लिए लाया जाएगा। दिल्ली में रहने वाला कोई भी बच्चा यहां दाखिला ले सकता है, इसमें 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिला होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की, मूर्तियां स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral