बेटे-बेटी को भेजते थे बच्चों को पढ़ाने, डीईओ ने प्रधान पाठक को किया निलंबित
जशपुर। बगीचा ब्लॉक के कदमतोली प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। वह अपनी जगह अपने बेटे और बेटी को पढ़ाने स्कूल भेजते थे। इसके बाद वे गायब हो जाते थे। मामले की शिकायत डीईओ से की गई।
यह भी पढ़े- दो मासूम बच्चों की हत्या, खेत में मिली लाश, गांव में फैली सनसनी
जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्रधान पाठक अमल सिंह वनवासी पर निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड बगीचा में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, 17 घायल
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral