खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस ने प्रत्याशी का किया ऐलान, जानें उसके बारे में
रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सभी प्रमुख पार्टी जुटी है। इस बीच कांग्रेस ने खैरागढ़ से यशोदा वर्मा (Yashoda Verm) को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि लोधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली यशोदा वर्मा जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव रही हैं। वहीं पति निलंबर वर्मा भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। नीलांबर वर्मा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के करीबी माने जाते हैं। यशोदा वर्मा वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।
यह पहले से संभावना जताई जा रही थी कि कांग्रेस खैरागढ़ में प्रभावी लोधी समाज के मतदाताओं को लुभाने उनके बीच के किसी परिचित चेहरे पर दांव लगाएगी। यशोदा वर्मा का नाम उसी रणनीति का प्रमाण है।
वहीं भाजपा की ओर से चार नाम केंद्रीय समिति को भेजे गए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक, विक्रांत सिंह को भाजपा की टिकट मिल सकती है। हालांकि कोई नया नाम भी सामने आ सकता है। जो सबको चौंक सकता है।
बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर चर्चा के बाद यशोदा वर्मा के नाम पर मुहर लग गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हुए थे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के देवव्रत सिंह विधायक थे। दीवाली के दिन तड़के क़रीब 4 बजे ह्रदयाघात से उनका निधन हो गया था। अब उनके सीट पर निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत 24 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है, जबकि 12 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं 16 अप्रैल को मतगणना होगी।
देवव्रत सिंह को 2018 में 61,516 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के कोमल जंघेल को 870 वोटों से हराया था। इस सीट से तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गिरवर जांघेल थे, जिन्हें 31,811 वोट मिले थे। वोट प्रतिशत की अगर बात करें तो देवव्रत सिंह को 36.7 फीसदी वोट मिले थे, वहीं कोमल जांघेल को 36.2 फीसदी वोट मिले थे।
यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश
सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral