10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, रिजल्ट इस महीने होंगे जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम जारी करने की तारीख तय हो गई। इस साल मई में परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा के बाद अब मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी सप्ताह से कापियों का जंचना शुरू हो जाएगा। इस बार भी सीसीटीवी कैमरे के दायरे में माशिमं कापियों की जांच करवाएगा। प्रदेश में 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। 10वीं का आखिरी पेपर 23 मार्च तक चलेगा और 12वीं का 30 मार्च तक चलेगा। यह भी पढ़े- केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भर्ती के लिए CUET पास होना अनिवार्य, UGC ने दिया परीक्षा अपडेट माशिमं के परीक्षा परिणाम में इस बार मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। पिछले दो साल तक माशिमं ने कोरोना के कारण घर बैठे परीक्षा ली थी। इसके कारण परीक्षार्थियों की मेरिट सूची जारी नहीं हो पाई थी। माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने मीडिया को बताया कि अभी सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है। बच्चों की परीक्षाएं भी बेहतर तरीके से चल रही हैं। इसलिए इस बार पुराने नियमों का ही पालन कराया जाएगा। यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral