छत्तीसगढ़ : एएसआई समेत 6 पुलिस कर्मी निलंबित, जानिए शराब के खेल का पूरा मामला
satanjor.com, कवर्धा। कोतवाली थाना में शराब तस्करों से रुपए लेकर मामले को रफा दफा करने का मामला सामने आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। अब आरोपी 6 पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी लाल उमेद ने की है। निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में एक एएसआई, 2 कॉन्स्टेबल और 3 आरक्षक शामिल हैं।
गौरतलब है कि 10 मार्च की रात थाना कोतवाली के पुलिसकर्मियों के द्वारा अवैध शराब के मामले में कुछ आरोपी पकड़े गए थे। इन आरोपियों से रुपये लेकर केस रफादफा करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की शिकायत एसपी उमेद तक पहुंची। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े- दो मासूम बच्चों की हत्या, खेत में मिली लाश, गांव में फैली सनसनी
सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक दिनेश झरिया, प्रधान आरक्षक सोहन वर्मा व संजय गुप्ता, आरक्षक संदीप शुक्ला, सुधीर शर्मा और आरक्षक हीरेन्द्र साहू चौकी दामापुर शामिल है।
हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, 17 घायल
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral