ग्राम पंचायत लेंजवारा में मनाया विश्व जल दिवस, पानी बचाने लिया संकल्प

ग्राम पंचायत लेंजवारा में मनाया विश्व जल दिवस, पानी बचाने लिया संकल्प बेमेतरा। विश्व जल दिवस पर आज ग्राम पंचायत लेंजवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। हम सब जानते हैं हमारे लिए जल कितना महत्वपूर्ण है। लेकिन यह सब बातें हम तब भूल जाते हैं, जब अपनी टंकी के सामने मुंह धोते हुए पानी को बर्बाद करते रहते हैं और तब जब हम कई लीटर मूल्यवान पानी अपनी कीमती कार-मोटरसाइकिल को धोने में बर्बाद कर देते हैं। किताबी दुनिया और किताबी ज्ञान को हममें से बहुत कम ही असल जिंदगी में उतार पाते हैं। इसी का नतीजा है कि आज भारत और विश्व के सामने पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। महत्वपूर्ण जानकारी के बाद ग्रामीणों ने जल बचाने संकल्प लिया।  जागरूकता कार्यक्रम के मौके पर उप स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी टूकेश्वरी साहू, सरपंच मनहरण पाठक, उपसरपंच दिनेश साहू, सचिव बहल राम साहू, मितानिन पूर्णिमा साहू, गिरजा साहू, अनपूर्णा साहू, कोदइया साहू, सावित्री साहू, संतरा बाई उपस्थित रहे। वहीं पारधी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला साहू संतोषी साहू, भुनेश्वरी साहू, सरोज आंगनबाड़ी सहायिका देवकी साहू, जंत्री साहू, कला गायकवाड भी मौजूद रहे। यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral