विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों का अर्धनग्न प्रदर्शन, 13 दिन से डटे है हड़ताल पर रायपुर। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल 13 वें दिन भी जारी है। सभी कर्मचारी राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर डटे हुए हैं। वे नियमितीकरण, कर्मचारियों के परिवार की अनुकंपा नियुक्ति एवं मृत कर्मचारियों के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। संविदा कर्मचारी लगातार अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते आ रहे हैं। आज इन कर्मचारियों द्वारा अर्ध नग्न अवस्था में ढोल बजाकर प्रदर्शन किया गया। लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश संविदा कर्मचारियों ने बताया कि हमने कल विधानसभा का भी घेराव किया था और अपना ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन हमे किसी भी अधिकारी या शासन के द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके कारण हम अर्धनग्न होकर सरकार और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार हमारी मांग को लगातार अनसुना कर रही है। हम सभी कर्मचारी पिछले दो महीनों से कार्य त्याग कर बैठे हैं, जिसके कारण दो माह से हमारी तनख्वाह भी हमे नहीं मिली है। मजबूरन हमे अर्धनग्न प्रदर्शन करना पड़ रहा है और जबतक प्रशासन या सरकार हमारी मांग को पूरा नहीं कर देती हम प्रदर्शन से हटने वाले नहीं है। यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral