छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की अधिमान्यता बढ़ी, मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर। विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और रायपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारों की अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष किए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। पत्रकारों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने आज विधानसभा में विनियोग विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देने के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों की अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष किए जाने की घोषणा की। इससे पत्रकारों को हर वर्ष अपनी अधिमान्यता के नवीनीकरण की प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य शासन सदैव पत्रकारों के कल्याण के लिए तत्पर है। उनकी सुविधाओं के लिए शासन द्वारा समय-समय पर जरूरी पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस साल 1 जनवरी को रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण के आवासों की खरीदी में पत्रकारों के लिए 15 फीसदी रियासत की भी घोषणा की थी। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने पत्रकारों की व्यावहारिक परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए अधिमान्यता के नवीनीकरण की अवधि दो वर्ष किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा किए गए सभी आग्रहों को मुख्यमंत्री ने तत्परता से स्वीकार कर त्वरित निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिमान्यता की नवीनीकरण की अवधि दो वर्ष कर राज्य के पत्रकारों को बड़ी राहत दी है। यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral