बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल से मां गायब, तलाश में जुटी पुलिस

बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल से मां गायब, तलाश में जुटी पुलिस बिलासपुर। सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में नवजात के जन्म के बाद मां उसे छोड़कर कहीं चली गई। ऐसे में सिम्स ने ही मासूम की देखभाल की गई। मंगलवार को बच्चा चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। अब उसका पालन पोषण मातृत्व सेवा संस्थान के द्वारा किया जाएगा। दरअसल, कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन में देवकुमारी (25) पति संतोष दर्द से कहरा रही थी। लोगों ने करीब जाकर देखा तो महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए शेख खलील नाम के एक युवक ने देवकुमारी को सिम्स पहुंचाया। यहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का असर बच्चे पर भी पड़ा।  शिशु रोग विशेषज्ञ ने बच्चे का उपचार शुरू किया। उसकी हालत में सुधार भी आने लगा। इस बीच जन्म के 8 घंटे बाद देवकुमारी अपने बच्चे को छोड़कर चली गई। सिम्स प्रबंधन ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद एमएस डा. नीरज शिंडे, पीआरओ डा. आरती पांडेय के निर्देश पर सिम्स के सोशलवर्कर आशुतोष शर्मा के साथ ही कौशिल्या पात्रे, नीतू रजक और सुनीता रजक ने बच्चे को आवश्यक दवा देने के साथ दूध पिलाने की व्यवस्था की। एक दिन बाद ही बच्चा सामान्य हो गया। लेकिन उसके पालन पोषण की समस्या उठ खड़ी हुई। ऐसे में सिम्स प्रबंधन ने मंगलवार को चाइल्ड लाइन को बच्चा सौंप दिया। चाइल्ड लाइन की टीम ने बताया कि बच्चे का पालन पोषण कुदुदंड स्थित मातृत्व सेवा संस्थान में किया जाएगा। मां को खोजने टीम लगी है सिम्स के सोशलवर्कर का कहना है कि आपात स्थिति में महिला को लगाया गया था। उसके साथ कोई परिजन नहीं था। इसलिए उसका पता और परिवार वालों की जानकारी दर्ज नहीं की गई। महिला ने सिर्फ अपने पति का नाम बताया था। 20 मार्च की रात से ही बच्चे की मां की तलाश शुरू कर दी गई है। इलाके के सीसीटीवी फूटेज खंगाला गया है। अब तक मां का पता नहीं चल पाया है। इसकी सूचना पुलिस थाने में दे दी गई है। साथ ही सोशलवर्करों की टीम बच्चे की मां को खोजने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़े- लाइनमैन भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 हजार की भर्ती विज्ञापन पर दिया आदेश सेना में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानिए डिटेल में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral