petrol-diesel price : पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़े, विपक्ष ने उठाए सवाल नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि शुरू कर दी है। आज एक बार फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है। मंगलवार को भी 80 पैसे बढ़ाए थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की की कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल का रेट 101 रुपये से पार कर गया है। मुंबई में पेट्रोल के भाव 111.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं, जबकि एक लीटर डीजल 95.85 रुपये में बिक रहा है। देश के एक और महानगर कोलकाता में पेट्रोल 106.34 रुपये प्रति लीटर व डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इसके अलावा, चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.91 रुपये प्रति लीटर व डीजल की 92.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है। विपक्ष ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए है। राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि गैस, डीज़ल और पेट्रोल के दामों पर लगा ‘Lockdown’ हट गया है। अब सरकार लगातार क़ीमतों का ‘Vikas’ करेगी। महंगाई की महामारी के बारे में प्रधानमंत्री जी से पूछिए, तो वो कहेंगे। https://twitter.com/RahulGandhi/status/1506158299309244417?t=zEOABhrPem0ttgIJRwWyeQ&s=08 बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर महीने में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जनता को बड़ी राहत दी थी। सरकार ने सीधे एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कटौती कर दी थी। केंद्र के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार समेत लगभग सभी राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट के दाम में कटौती कर दी थी। इसके बाद कई महीनों तक पेट्रोल डीजल के रेट्स नहीं बढ़ाए गए। रसोई गैस के दामों में भी इजाफा रसोई गैस ग्राहकों को भी बीते दिन बड़ा झटका लगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक झटके में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा कर दिया। इसके बाद बिहार की राजधानी पटना में रसोई गैस की कीमत 1,047.50 रुपये हो गई। इसी तरह देश के अधिकतर प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के करीब पहुंच गई है। अपने शहर का रेट ऐसे करे चेक आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। यह भी पढ़े- केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भर्ती के लिए CUET पास होना अनिवार्य, UGC ने दिया परीक्षा अपडेट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Viral